शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय भोपाल

Government Gyanodaya Awasiya Vidyalaya Bhopal


विद्यालयीन सुविधाएं व विशेषताएं

  • ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वी से 12वी तक के छात्र- छात्राओं को निःशुल्क अध्धयन की सुविधा है।
  • मध्यप्रदेश शासन द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश, पुस्तकें, स्टेशनरी एवं दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदाय की जाती है
  • हायरसेकंडरी में विज्ञान (उच्चगणित व जीवविज्ञान) तथा वाणिज्य विषय समूह से अध्धयन की सुविधा उपलब्ध है।
  • सहपाठकीय, द्विभाषी माध्यम में शिक्षण व्यवस्था है।
  • छात्र छात्राओं को रहने हेतु पृथक पृथक कन्या व बालक छात्रावासों की सुविधा है।
  • ज्ञानोदय विद्यालय शहर के मुख्य वसस्टेण्ड से लगभग 3 किलोमीटर व रेल्बे स्टेशन से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • यह ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय कोलाहल एवं प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ वातावरण में स्थित व सुरक्षित है
  • विद्यालय में सहशैक्षिक  गतिविधियों के रूप में एन एस एस, खेल, स्काउट गाईड, इकोक्लब, विज्ञान क्लब की सुविधा उपलब्ध है।
  • सुसज्जित प्रयोगशालाएं, स्मार्ट एवं वर्चुअल क्लासेस उपलब्ध है।
  •  पठन पाठन हेतु विधालय में उन्नत पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर लेब की सुविधा उपलब्ध है।
  •  अनुभवी व योग्य ऊर्जावान शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य।
  •  खेल हेतु स्टेडियम व खेल प्रांगण की सुविधा।
  •  विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध है।
  •  शिक्षण के साथ विद्यार्थियों में मानवीय व नैतिक गुणों का विकास।
  •  विद्यालय में अभी तक मध्यप्रदेश बोर्ड का सिलेबस लागू था पर अब वर्तमान सत्र से सीबीएसई का पाठ्यक्रम लागू होगा।
  •  जिले का एक मात्र आई एस ओ सर्टीफाईड शासकीय स्कूल है।
Easysoftonic